हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भीख मांगते बच्चों की जानकारी दें:”बाल भिक्षावृत्ति रोकू’ फोर्स ने की छापेमारी

जालंधर| बाल भिक्षावृत्ति को रोकने और भीख मांगते बच्चों को इस कुरीति से मुक्त कराने के उद्देश्य से बाल भिक्षावृत्ति रोकू टास्क फोर्स द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि टास्क फोर्स द्वारा भीख मांगते बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समितियों के सुपुर्द किया जा रहा है, ताकि उन्हें उचित संरक्षण और पुनर्वास मिल सके। अभियान के दौरान विभिन्न टीमों ने आम लोगों को बच्चों के अधिकारों, शिक्षा की महत्ता और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया। साथ ही बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति, बच्चों के साथ छेड़छाड़ तथा यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। जिला प्रोग्राम अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं बाल भिक्षावृत्ति या किसी भी प्रकार की मुसीबत में फंसे बच्चे के बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें या जिला प्रोग्राम अधिकारी कार्यालय, गांधी विनीता आश्रम में सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *