शहरवासियों को मिलेगी कूड़े के ढेर से मुक्ति डंप से 1.5 लाख मीट्रिक टन करवाया समाप्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला डंप से कूड़ा समाप्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मुखविंदर सिंह विर्दी ने डंप का दौरा करने के दौरान बताया कि सरकार इस कचरे के पहाड़ को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। विर्दी ने कहा कि पिछले 2 महीनों में डंप पर मौजूद कुल 11.5 लाख मीट्रिक टन कचरे में से 1.5 लाख मीट्रिक टन कचरा पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप कचरे के 3 बड़े पहाड़ अब गायब हो चुके हैं। बायोरेमिडिएशन प्रक्रिया के जरिए कचरे का निपटान वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। कचरे से लगभग 1600 मीट्रिक टन ‘रिफ्यूज्ड डिराइव्ड फ्यूल’ तैयार किया गया है, जिसे मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों को भेजा गया है। कचरे की छंटाई के बाद निकली 22,000 मीट्रिक टन मिट्टी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेजी गई है, जिसका उपयोग सड़क निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शहर में कूड़ा उठाने (लिफ्टिंग) की समस्या का भी जल्द समाधान होगा, क्योंकि नई कंपनी ‘थ्री आर’ ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस अवसर पर उनके साथ मीडिया सचिव वरुण राणा, सतनाम सिंह मठाड़ू और दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *