ग्राम पंचायत पोंडी में सोमवार को जिला सुरेठी कुर्मी (वर्मा) समाज के नए जिलाध्यक्ष के चयन के लिए बैठक हुई। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की सहमति से अध्यक्ष पद के लिए चार नाम प्रस्तावित किए गए। इनमें से रवि वर्मा ने अपनी दावेदारी स्वेच्छा से वापस ले ली। शेष तीन दावेदार भगवती वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और जयचंद वर्मा ने आपसी चर्चा के बाद समाजहित में सर्वसम्मति का मार्ग अपनाया। इसके बाद चंद्रशेखर वर्मा और जयचंद वर्मा ने सबसे वरिष्ठ भगवती वर्मा को समर्थन देते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। सर्वसम्मति से हुए इस चयन को समाज के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित भाव से कार्य करेंगे। बैठक में बद्री प्रसाद वर्मा, अशोक वर्मा, धनु वर्मा, बरसाती वर्मा, पीतांबर वर्मा, अमर वर्मा, शिवनाथ वर्मा, अमित वर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे। प्रगति की दिशा में ले जाने का प्रयास किया जाएगा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भगवती वर्मा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नए-नए रचनात्मक कार्यों के माध्यम से सामाजिक हितों को आगे बढ़ाया जाएगा। हर वर्ग और हर क्षेत्र को साथ लेकर समाज को प्रगति की दिशा में ले जाने का प्रयास करने की बात कही है। इस अवसर पर समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को समाज के समक्ष रखा। उन्होंने सामाजिक भवन निर्माण सहित समाज को एकजुट रखने कहा।


