11 संकुल के प्राथमिक के 130 शिक्षक लेंगे हिस्सा:एफएलएन: कुकदूर-कुई जोन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

नवीन पाठ्य-पुस्तक पर आधारित एफएलएन प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जाएगा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कुई में शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में 11 संकुल के प्राथमिक स्तर के 130 शिक्षक शामिल होंगे। सोमवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण कुई जोन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल ग्राम कुई शुभारंभ किया गया। संकुल समन्वयक कुई सभाजीत सिंह ने बताया कि इस जोन अंतर्गत संकुल कुई, नेऊर,बदना, पोलमी, भाकुर, सेंदूरखार, मुनमुना, चतरी, चियाडाड, कोदवा गोडान, सरईसेत शामिल है। शिक्षकों को 5 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए 5 दिवसीय ऑफलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 2 चरण में होगा। प्रशिक्षण में 3 से 8 वर्ष तक के बच्चो को नई शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत अभियान 2021, एनसीएफ की रुपरेखा 2022 के संदर्भ में बुनियादी भाषा, संख्यात्मक तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या स्कूल शिक्षा 2023 अंतर्गत पाठ्य-पुस्तक में हुए बदलाव पर आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर देवलाल साहू, लक्ष्मण बांधेकर, शिवकुमार बंजारे व विक्रम जांगड़े देंगे। प्राथमिक स्कूल के कक्षा एक से तीन तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण गैर आवासीय है, जो सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *