CJI के स्टेट डिनर में 50 से ज्यादा व्यंजन होंगे:हिसार में श्रीलंकाई वेजिटेबल करी समेत 9 तरह की रोटी बनेगी, सेंट्रल लॉ मिनिस्टर उनके गांव जाएंगे

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत 9 और 10 जनवरी को अपने गृह जिले हिसार आ रहे हैं। हिसार में उनके कई कार्यक्रम लगभग तय हो गए हैं। अभी फाइनल टूर प्रोग्राम आना बाकी है। हिसार और हांसी में उनके कई कार्यक्रम हैं, जहां उनको शिरकत करनी है। सबसे खास उनके स्टेट डिनर का कार्यक्रम है। हरियाणा सरकार की ओर से ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध होटल लेमन ट्री में इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। आज डिनर का मेन्यू होटल को भेज दिया गया है। इसमें खासतौर पर वेज खाना परोसा जाएगा। छोटी-बड़े मिलाकर करीब 50 से ज्यादा व्यंजन इसमें शामिल किए गए हैं। खास बात है कि सीजेआई के खाने में श्रीलंका की पारंपरिक डिश श्रीलंकाई वेजिटेबल करी मेन्यू में शामिल की गई है। इसमें नारियल दूध व करी पत्ते का खास इस्तेमाल होता है। इसे खास तौर पर परोसा जाएगा। इसके अलावा सरसों का साग और मक्की की रोटी के अलावा 8 तरह की रोटियों को शामिल किया गया है। वेलकम ड्रिंक से लेकर 7 तरह की डेजर्ट आइटम इसमें रखी गई हैं। ये आइटम मेन्यू में शामिल रहेंगी
सब्जियों में पनीर रूलादे, सरसों का साग, दाल मखनी, वेज जलफ्रेजी ड्राई, भरवा आलू खुंब, श्रीलंकाई वेजिटेबल करी, सीजनल सब्जियां होंगी। इनके अलावा गोल गप्पे, दही भल्ले, पापड़ी चाट, तवा वेजिटेबल, टी टपरी, बीट कॉफी, लहसुन दाल तड़का, चार तरह का पास्ता होगा। 9 तरह की रोटियां, जिसमें तवा रोटी, मक्की की रोटी, तंदूरी रोटी, नान (प्लेन, स्टफ और गार्लिक), लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी, प्याज की रोटी शामिल रहेंगी। डेजर्ट में केसर रसमलाई, चॉकलेट ब्राउनी विद हॉट चाकलेट सॉस, ट्रफल बटर स्कॉच पेस्ट्री, गाजर का हलवा, जलेबी विद हॉट मिल्क, अमेरिकन नट्स और मैंगो आईसक्रीम शामिल रहेंगी। यहां पढ़िए, हिसार से जस्टिस सूर्यकांत का विशेष जुड़ाव… कार्यक्रम के बारे में जानकारियां… हिसार एयरपोर्ट पर लैंड होगा प्लेन
अभी तक के शेड्यूल के हिसाब से हिसार एयरपोर्ट पर सीजेआई का प्लेन 9 जनवरी दोपहर 3 बजे लैंड होगा। उनके स्वागत को राज्य के तमाम बड़े अधिकारी व हाईकोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी व हिसार की सेशन जज भी जाएंगी। इसके बाद सीजेआई सीधा हांसी जाएंगे। यहां बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब आधा घंटा यहां रुकने के बाद वह हिसार बार के हाई टी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह स्टेट डिनर में जाएंगे। यहां वे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, हिसार कोर्ट के ज्यूडीशियल अफसरों, हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद अगले दिन वह हिसार से बरवाला और नारनौंद कोर्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पेटवाड़ जाएंगे। यहीं से इसी दिन हिसार में एलुमनी मीट में पुराने गवर्नमेंट कॉलेज जाएंगे। केंद्रीय कानून मंत्री भी गांव पहुंचेंगे
सीजेआई के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत ने बताया कि उनके भाई सीजेआई सूर्यकांत गांव के स्कूल में सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। गांव पेटवाड़ की ग्राम पंचायत उनका सम्मान समारोह कर रही है। इसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। वह यहां दोपहर को भोजन भी करेंगे। इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। चीफ जस्टिस बनने के बाद सूर्यकांत जब पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचेंगे तो ग्रामीण रामलला जैसा स्वागत करने की तैयारी में हैं। एक बार फिर गांव में दीवाली देखने को मिलेगी। उनका हमेशा से ही गांव की मिट्टी से जुड़ाव रहा है। जस्टिस सूर्यकांत के बारे में उनके भाई की अहम बातें… परिवार में सब टीचर, सूर्यकांत ने अलग राह चुनी
भाई ऋषिकांत ने बताया कि परिवार में सब टीचर थे, मगर सूर्यकांत ने सबसे अलग जाकर कानून की पढ़ाई की। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से और ग्रेजुएशन हिसार के सरकारी कॉलेज से पूरी की। शुरू से ही हाजिर जवाब थे सूर्यकांत
वह गांव के स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ते थे। शुरू से ही वह बोलने में तेज थे और हाजिर जवाब थे। ग्रेजुएशन के दौरान सूर्यकांत ने एक कविता लिखी थी “मेढ़ पर मिट्‌टी चढ़ा दो”, जो उस समय यूथ में काफी पॉपुलर हुई थी। बाजरे की रोटी, लहसुन की चटनी, लस्सी और मूंग की दाल पसंद
सूर्यकांत के बड़े भाई शिवकांत ने बताया कि सूर्यकांत सादा खाना पसंद करता है। घर में कुछ भी बना हो, वह खा लेता है। जज बनने के बाद घर पर आना हुआ। हालांकि, हम उसकी पसंद का ध्यान रखते हैं। उनको मिसी रोटी, बाजरे की रोटी, लहसुन की चटनी, लस्सी और मूंग की दाल पसंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *