नव वर्ष पर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई

चित्तौड़गढ़| सेंती स्थित निजी स्कूल परिसर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। समाज की एकजुटता, वैदिक संस्कृति के संरक्षण और युवाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। विप्र सेना उदयपुर संभाग युवाध्यक्ष पीनू मेनारिया सतपुड़ा,विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद शर्मा, ​विप्र सेना जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा नेविचार रखे । विप्र सेना प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य अशोक पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत पुरोहित, लोकेश मेनारिया, चित्तौड़गढ़ विस अध्यक्ष यशवंत पुरोहित, तहसील अध्यक्ष हनुमान चौबीसा और निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष अजय नागदा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *