नालसा की नई योजनाओं के क्रियान्वयन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

चित्तौड़गढ़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में तीन दिवसीय पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राधिकरण के सभागार में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रारंभ की गई नवीन योजनाओं के प्रभावी एवं क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्राधिकरण के सचिव गोयल ने बताया कि नालसा द्वारा जागृति, संवाद, ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस अभियान, न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं समाधान, बाल विवाह रोको अभियान, नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय अभियान महिलाओं के विरुद्ध लिंग आधारित हिंसा के प्रति स्थानीय स्तर पर जागरूकता तथा आज रक्षा करें, कल सुरक्षित करें पैन इंडिया पर्यावरणीय विधिक साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल वैशाली अहीर, अंकुश तिवारी, प्रदीप सिंह राणावत तथा अधिवक्ता भारती गहलोत ने प्रशिक्षणार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *