किशनगढ़ में ट्रेलर ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला:बेकाबू होकर मारी टक्कर, नयागांव पुलिया के पास हुआ हादसा

किशनगढ़ में बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 48 पर नयागांव पुलिया के पास सोमवार देर शाम को हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मदनगंज थाने के डीओ (ड्यूटी ऑफिसर) भंवर सिंह ने बताया कि एक ट्रेलर जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहा था। ट्रेलर पर ट्रेन का इंजन लोड था और वो तेज गति से जा रहा था। इस दौरान नयागांव पुलिया के पास ट्रेलर बेकाबू हो गया और बाइक पर जा रहे दो युवकों को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक मंगल गुर्जर निवासी नयागांव और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भी फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मदनगंज और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय यज्ञनारायण हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद नेशनल हाईवे 48 जयपुर-अजमेर रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम को सुचारू करने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *