राजाखेड़ा में पुलिस टीम पर फायरिंग, कॉन्स्टेबल घायल:जीप का शीशा भी टूटा; बजाना सिलावट में गश्त कर रही थी टीम

राजाखेड़ा में पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना बजाना सिलावट क्षेत्र में सोमवार रात करीब 8:45 बजे की है। राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि सोमवार रात में पुलिस टीम बजाना सिलावट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में कॉन्स्टेबल रामसहाय गंभीर घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी का पिछला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल कॉन्स्टेबल को साथी पुलिसकर्मी शहीद राघवेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *