पिलानी में गोरक्षकों ने तीन ऊंटों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। रविवार देर रात को गो सेवक अजीत कस्वां के नेतृत्व में गौरक्षकों ने मोरवा गांव के पास एक होटल के निकट तस्करों की पिकअप को पकड़ा। वाहन में तीन ऊंटों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। गो रक्षकों की सूचना पर पहुंची पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आस मोहम्मद, मोहसिन, यामीन उर्फ पप्पू और शौकीन को उनको सुपुर्द कर दिया। अजीत कस्वां ने बताया-तस्कर ऊंटों को उत्तरप्रदेश के बागपत लेकर जा रहे थे। पिलानी के घूमनसर गांव का एक व्यक्ति पिछले तीन सालों से ऊंटों की तस्करी में शामिल है और उसने हजारों ऊंटों को विभिन्न राज्यों के बूचड़खानों में पहुंचाया है।


