लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नटौली गांव में सोमवार को एक महत्वपूर्ण जनचौपाल का आयोजन किया गया। एसीपी रजनीश वर्मा ने प्रशिक्षु एसीपी ऋषभ यादव और थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की उपस्थिति में पंचायत भवन में ग्रामीणों और महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर जागरूक किया। एसीपी वर्मा ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने वुमन पावर लाइन 1090 और डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। लिंक या ओटीपी शेयर न करें साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनजान नंबरों से वीडियो कॉल न स्वीकारें, किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप न डाउनलोड करें और केवाईसी अपडेट के नाम पर कभी भी लिंक या ओटीपी शेयर न करें। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान समाज के विकास के लिए एसीपी ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। घरेलू सुरक्षा के लिए उन्होंने सलाह दी कि कीमती सामान उसी कमरे में रखें जहां परिवार के सदस्य सोते हैं। विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने ग्रामीणों से छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का आग्रह किया, जिससे थाना और कचहरी के चक्कर से बचा जा सके। उन्होंने राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील और थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नीरज सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।


