गोरखपुर में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित स्टेट लेवल पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल का चयन आज सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके पहले सोमवार को वाराणसी का जिला स्तरीय चयन किया गया। जिसमें चयनित खिलाड़ी आज होने वाले मंडलीय सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। सुबह 9 बजे से होगा वजन
इस संबंध में कुश्ती संघ वाराणसी के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया- गोरखपुर में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में वाराणसी मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता के लिए सिगरा स्टेडियम में आज मंडल स्तरीय चयन होगा। इस चयन में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इसमें सुबह 9 बजे से वजन और 11 बजे से सेलेक्शन होगा। डिस्ट्रिक्ट लेवं में चुने गए ये खिलाड़ी
गोरख यादव ने बताया- सोमवार को सुबह 9 बजे से डिस्ट्रिक्ट लेवल सेलेक्शन में खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों का पहले वजन हुआ। उसके बाद उनका सेलेक्शन किया गया। इसमें फ्रीस्टाइल का वजन इस प्रकार है 57 किलो में अंकित यादव, 61 किलो में नितिश गुप्ता, 65 किलो में शिवपाल यादव, 70 किलो में मुलायम यादव, 74 किलो में नितेश पाल, 79 किलो में दीपक यादव, 86 किलो में बजरंग राजभर, 92 किलो में मनीष यादव, 125 किलो में आदित्य सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीको- रोमन में इन्होने जीती बाजी
गोरख यादव ने बताया- इनके ग्रीको रोमन के वजन और मुकाबले के बाद 55 किलो में आकाश यादव, 60 किलो में यशपाल, 63 किलो में आदित्य यादव, 67 किलो में दीपक, 72 किलो में राकेश यादव, 77 किलो में प्रियांशु यादव, 82 किलो में विष्णु गुप्ता और130 किलो में अमन यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया।


