आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली स्थित बवाली मोड पर देर शाम एक अधिवक्ता की बेकाबू कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक अधिवक्ता की मौत हो गई जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक अधिवक्ता की पहचान शंकर सिंह 75 के रूप में हुई। मृतक अधिवक्ता दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहान गांव के रहने वाले थे, और पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार करने जोरदार टक्कर मार दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों घायलों का चल रहा है इलाज आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरोडा गांव के रहने वाले अधिवक्ता संतोष सिंह अपनी स्विफ्ट कार से जा रहे थे। जैसे ही बवाली मोड़ के पास पहुंची। किसी दौरान कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रोडवेज के बाबू अमरेश राय, कलेक्ट्रेट के वकील शंकर सिंह और एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया जिसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता शंकर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अधिवक्ता की मौत की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। अधिवक्ता शंकर सिंह आजमगढ़ जिले में किराए के मकान में रहते थे। अधिवक्ता का घर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहान में है।


