सलीमा की सूरमा ने दिल्ली को 5-1 से हराया, पहले क्वार्टर में तीन गोल दाग बनाया दबाव

रांची| वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के आठवें मैच में सोमवार को सूरमा हॉकी क्लब ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 5-1 से हरा दिया। सूरमा क्लब ने पहले क्वार्टर के 10 मिनट में 3 गोलकर मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ के अंतिम मिनट में पेनी स्क्विब गोल कर बढ़त 4-0 बना दी। हालांकि तीसरे क्वार्टर में दिल्ली की खिलाड़ियों ने दम दिखाया और 38वें मिनट में संगीता कुमारी ने पहला गोल किया। मैच खत्म होने से 50 सेकंड पहले सूरमा को पेनल्टी कॉर्नर मिला। पेनी स्क्विब ने इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 5-1 कर दिया। सूरमा की सोनम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली के गोल पोस्ट में गेंद डालने का प्रयास करती ​सूरमा क्लब की खिलाड़ी। वीमेंस हॉकी इंडिया लीग आज के मैच – सूरमा हॉकी क्लब बनाम ओडिशा वारियर्स सूरमा हॉकी क्लब दिल्ली एसजी पाइपर्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *