मंईयां सम्मान : अब तक 67.84 लाख आवेदन जमा, 58.09 लाख हुए सत्यापित

रांची | मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत पूरे राज्य में कुल 67 लाख 84 हजार 154 आवेदन जमा हुए हैं। इनमें से 58 लाख 9 हजार 779 लाभुकों के आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। इन लाभुकों के खाते में 25 जनवरी तक 2500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि लाभुकों की संख्या 59 लाख से भी अधिक हो सकती है। अधिकारियों ने बताया है कि मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल फिर से काम करने लगा है। आवेदन के अंतिम सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर लाभुकों के खाते में 2500 रुपए डाले जाएंगे। आवेदन का सत्यापन जिलास्तर पर किया जा रहा है। वैसे लाभुक, जिन्हें पहले मंईयां सम्मान के पैसे मिले थे, लेकिन सत्यापन के दौरान वे अपात्र पाए गए हैं, ऐसी महिलाओं के खाते में इस बार पैसे नहीं भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *