ट्रैक एंड ट्रेस विधि से ही शराब की बिक्री हो : संयुक्त आयुक्त

रांची | राज्य में नई सरकार के गठन के बाद शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और राजस्व बढ़ाने को लेकर लगातार कवायद की जा रही है। मंत्री का निर्देश है कि ट्रैक एंड ट्रेस विधि के माध्यम से राज्य में शराब की हर बोतल की बिक्री की जाए। मंत्री के निर्देश के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त ने राज्यभर के उत्पाद अधिकारियों को इस मामले में निर्देश जारी किया है। संयुक्त उत्पाद आयुक्त द्वारा यह कहा गया है कि खुदरा उत्पाद दुकानों में शराब की बिक्री ट्रैक एंड ट्रेस विधि से किए जाने को लेकर जेएसबीसीएल द्वारा सभी आवश्यक सयंत्र एवं आधारभूत संरचनाएं खुदरा उत्पाद दुकानों में उपलब्ध कराई गई है। इसका कड़ाई के साथ पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *