नगर निगम ने नगरीय सीमा के 66 वार्डों से गुजरती मुख्य सड़कों का सर्वे करा लिया है। सर्वे के बाद जो तस्वीर सामने आई है। उसमें 295.215 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण मास्टर प्लान के हिसाब से भविष्य में तय होगा। सर्वे में सबसे अधिक 74 सड़कें नगर निगम की आई हैं। वहीं 19 सड़कें शहर के अंदर से लोक निर्माण विभाग की गुजरती है। साथ ही साडा, नेशनल अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई), ग्वालियर विकास प्राधिकरण और स्मार्ट सिटी की शामिल हैं। अब नगरीय सीमा की सड़कों की चौड़ाई के लिए आयुक्त संघ प्रिय जल्द ही बैठक लेकर चौड़ीकरण की प्लानिंग करेंगे। शहर के अंदर 1 लेन से लेकर 6 लेन तक की रोड हैं। इनमें 6 लेने रोड के रूप में मोतीझील से तिघरा बायपास की रोड है। सबसे ज्यादा टू-लेन और फोर लेने की सड़कें शहर के अंदर बनी हुई है। ये मास्टर प्लान में नई सड़कें हुई शामिल टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की सड़कों में 16 नई सड़कों को शामिल किया गया है। इनकी लंबाई 92.927 किलोमीटर है। ये सड़कें दो से फोर लेन हैं। इन सड़कों में शताब्दीपुरम से एबी रोड, एयरपोर्ट से एबी रोड, एयरपोर्ट-महाराजपुरा डांग से बेहटा बायपाय तक, भिंड रोड से दीनारपुर मंडी, स्वर्ण रेखा नदी के दोनों तरफ, मुरार नदी के दोनों तरफ, बाराघाटा अंडर पास -अलापुर रमौआ, छावनी रिंग रोड-खेरिया मिर्धा, मोतीझील बायपास से जिकसोली, तिघरा रोड-रामपुरा से गोकुल गांव, गुढ़ा-गुढ़ी का नाका से पिपरोली बायपास, नीमचंदौहा से साऊंत, मालखेड़ी-नौगांव-बेला, बहोड़ापुर से बरा बायपास तक, शिवपुरी लिंक रोड से पिपरोली बायपास तक, शिवपुरी लिंक रोड से सातऊं शीतला माता मंदिर शामिल हैं।


