जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया स्वच्छता अभियान

भास्कर न्यूज | बालोद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम लाल नवरत्न के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोंदली जलाशय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं व्यवहार न्यायाधीश भारती कुलदीप ने कहा कि पर्यटक प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए आते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में वहां कचरा छोड़ जाते हैं, जिससे इन स्थलों की सुंदरता एवं गरिमा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि जब हम किसी सुंदर स्थान पर जाएं तो हमारा उद्देश्य वहां अपनी अच्छी यादें छोड़ना होना चाहिए, न कि कचरा। इसी भावना के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा जिले के समस्त पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में गोंदली जलाशय में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में भागीदारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *