आंगनबाड़ी सहायिका पद, दावा-आपत्ति 16 तक

बालोद| एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही के अंतर्गत ग्राम भिलाई के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति के लिए दावा-आपत्ति मंगाया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 16 जनवरी तक कार्यालयीन समय 10 बजे से 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। दावा आपत्ति का अवलोकन परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, खंड शिक्षा कार्यालय, खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, संबधित ग्राम पंचायतों में कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *