हेमचंद यादव विवि दुर्ग ने स्नातक स्तर के बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर(नियमित,स्वा ध्यायी) परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी किया है। जिसके अनुसार बीएससी गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 24, 27 और 29 जनवरी को होगी। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22, 28, 30 जनवरी और 3, 6 फरवरी को होगी। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 24, 27, 29,31 जनवरी और 2, 4 फरवरी को होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22, 28, 30 जनवरी और 3, 5, 7,9,11, 12 फरवरी को होगी। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 24, 27, 29 और 31 जनवरी को होगी। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22, 28, 30 जनवरी और 3, 5,7 फरवरी को होगी। बीकॉम, बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 27, 30 जनवरी और 2 फरवरी को होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 23, 28, 31 जनवरी और 3, 5 फरवरी को होगी। बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 24, 27,29 और 31 जनवरी और 2, 4 फरवरी को होगी। इसी तरह तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 22, 28, 30 जनवरी और 3, 5, 7, 9, 11, 12 फरवरी को होगी। जिला मुख्यालय में संचालित कन्या कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्राएं लीड कॉलेज में परीक्षा देंगे। वहीं घोटिया कॉलेज के स्टूडेंट्स दल्ली जाएंगे। इसी तरह निजी कॉलेज के स्टूडेंट्स नजदीकी शासकीय में परीक्षा देने पहुंचेंगे। यूजी के पहले पीजी के लिए जिले के 7 परीक्षा केंद्र तय हुआ था। 2025-26 (नॉन एनईपी) प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर एग्जाम के लिए हेमचंद यादव दुर्ग विवि ने परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ कोड भी जारी किया है। बीएससी की परीक्षा सुबह बीकॉम की दोपहर में होगी बीएससी, बीसीए के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा की टाइमिंग पहली पाली मंे सुबह 7 से 10 बजे निर्धारित की गई है। बीकॉम, बीबीए के लिए टाइमिंग दूसरी पाली में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। जेनेरिक इलेक्टीव सभी कक्षा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 13 फरवरी और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 11 फरवरी को दूसरी व तीसरी पाली में तय टाइमिंग में होगी। वैल्यू एडिशन कोर्स सभी कक्षा प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 फरवरी और तृतीय सेमेस्टर की 14 फरवरी को दूसरी व तीसरी पाली में तय टाइमिंग में होगी।


