जिला प्रशासन की ओर से मिली एंबुलेंस का शुभारंभ

दंतेवाड़ा | जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से प्राप्त एंबुलेंस का शुभारंभ सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में विधायक चैतराम अटामी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय को दो एंबुलेंस दी गई हैं, जिससे जिलेवासियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि यह एंबुलेंस दूर-दराज के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी और समय पर उपचार के लिए उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मददगार होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *