आदर्श आचार संहिता: दफ्तर व सार्वजनिक जगहों से बैनर-पोस्टर हटाए

भास्कर न्यूज | सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभागों की बैठक ली। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही राज्य भर में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। बैठक के दौरान कलेक्टर जयवर्धन ने अधिकारियों को तत्काल संपत्ति विरूपण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में निर्वाचन शांतिपूर्ण व बेहतर तरीके से कराने के लिए राज्य निर्वाचन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की बात कहीं। इसके परिपालन में राजस्व अधिकारी व संबंधितों द्वारा संपत्ति विरूपण की कार्रवाई जिले में शुरू कर दी गई है। सभी कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति विरूपण की कार्रवाई जिला संयुक्त कार्यालय, जिला पंचायत व अन्य कार्यालयों के साथ साथ सार्वजनिक स्थलों पर सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही तहसील भैयाथान, बिहारपुर चौक, प्रेमनगर व अन्य स्थलों पर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थल तथा शासकीय भवनों में लगे बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, एलईडी व अन्य प्रचार सामग्रियों को 24 घंटे भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पहले 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई जाएगी। पहले 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *