भास्कर न्यूज| कसडोल ग्राम पंचायत खर्री के महिलाओं एवं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कसडोल थाना और तहसील कार्यालय में पूर्ण शराब बंदी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम पंचायत खर्री के महिलाओं ने कहा कि शराब पीकर गांव में अनाप शनाप गाली गलौच करते हैं नशाखोरियों ने ग्राम पंचायत खर्री के चौंक चौराहे पर अवैध रूप से महुआ की शराब बिक्री हो रहा हैं। कसडोल थाना के अंतर्गत आता हैं। गांव में अशांति का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में शांति माहौल बना होना चाहिए। पूरा गांव का माहौल बिगड़ा हुआ हैं। शबरिया डेरा से अलसुबह होम डिलीवरी महुआ शराब उपलब्ध हो रही हैं। जिससे गांव का वातावरण व असमाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में आए दिनों गांव में गाली लड़ाई झगड़े के कारण गांव का माहौल खराब हो गया है। बच्चों का भविष्य से खिलवाड़ हो रहा हैं। शासकीय स्कूल के पीछे में ही गांव के कुछ कोचियों द्वारा अवैध रूप से महुआ की शराब बिक्री जोरों से चल रही है। इसको देखते हुए गांव के ही महिला समूह के द्वारा शाम को गांव में शराब बिक्री बंद कराने के लिए मुहिम छेड़ा जा रहा है तो शराबियों द्वारा गाली गलौज की जाती है। जिससे सभी महिलाओं महिला समूह एवं ग्राम के लोग दहशत में हैं। यदि गांव में पूर्ण शराब बंदी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय एवं मंत्रियों के पास जाकर लिखित में शिकायत की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से महिला समूह वाली सुशीला बाई पटेल, जानकी वर्मा, सियाबाई, रमशिला, घसनींद बाई, रामहला बाई आदि शामिल हैं।


