उज्जैन में दो गुटों में लाठी-डंडे चले, पथराव:तीन थानों की पुलिस पहुंची, उपद्रवियों को खदेड़ा; झड़प में एसआई भी घायल

उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को कंजर और पारदी समाज के डेरों में झड़प हो गई। दोनों डेरों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। पथराव भी किया। हालात काबू में करने के लिए तीन थानों की पुलिस पहुंची। बल प्रयोग कर झगड़ा खत्म कराया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर को भी चोटें आई हैं। झड़प का वीडियो सामने आया है। इसमें लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों समाज के लोगों को मेला ग्राउंड खाली करने के लिए कहा है। छेड़छाड़ की बात पर भिड़ गए दोनों पक्ष
उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में करीब 3 महीने से पारदी और कंजर समाज के लोग अलग-अलग जगहों पर तंबू गाड़कर रह रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बहस और झूमाझटकी के बाद लाठियां निकल आईं। फिर पत्थर फेंके जाने लगे। जल्द ही विवाद मैदान से सड़क पर पहुंच गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने डरकर गाड़ियां किनारे लगा लीं। देखिए, 5 तस्वीरें… पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा
इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन लगा दिया। सीएसपी राहुल देशमुख सहित महाकाल थाने का बल मौके पर पहुंचा। हालात पर काबू पाने के लिए जीवाजीगंज और माधव नगर थाने की टीम को भी बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। सीएसपी देशमुख ने कहा- महाकाल थाने के एसआई श्रवण चौहान समेत कुछ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल हालात सामान्य हैं। ये खबर भी पढ़ें… कॉन्स्टेबल को बंधक बनाया…छुड़ाने आई पुलिस टीम को पीटा गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के पेंची गांव में ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। भीड़ ने पहले एक कॉन्स्टेबल को बंधक बनाया, जिसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ। इस दौरान एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *