प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का सबसे बड़ा मेला माघ मेला 2026 चल रहा है। 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। पहले ही दिन 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद से हर दिन देश के कोने-कोने से लोग यहां स्नान, पूजा और कल्पवास के लिए पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को रोक नहीं पा रही। महाकुंभ 2025 के बाद यह पहला माघ मेला है, इसलिए भीड़ पहले से ज्यादा देखी जा रही है। बड़ी संख्या में साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम नगरी में डेरा जमाए हुए हैं। मेला करीब 800 हेक्टेयर इलाके में फैला है और 15 फरवरी तक चलेगा। सरकार इसे मिनी कुंभ की तरह आयोजित कर रही है। इस बार कल्पवासियों के लिए पहली बार अलग नगर बसाया गया है, जिसे ‘प्रयागवाल’ नाम दिया गया है। यह नगर 950 बीघे में गंगा के पार बसाया गया है। 8 किलोमीटर लंबे स्नान घाट, महिलाओं के चेंजिंग रूम और 7 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। माघ मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट लगातार सामने आ रही है। तस्वीरें देखिए… माघ मेला-2026 से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….


