कोटा 2 से 5 घंटे बिजली कटौती:रीको फ्लाईएश,रंगबाड़ी, शिवपुरा, भीतरीयाकुंड, आरएसी मुख्यालय,बालिता गांव, रामचंद्रपुरा इलाकों में लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: बालिता गांव, स्वीट होम कॉलोनी, मर्डिया बस्ती, वर्धमान नगर, रामचंद्रपुरा, वर्धमान नगर, श्रीनाथ विहार, अंबिकापुरी, धन धन सतगुरु रोड, वर्धमान एन्क्लेव इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: रीको फ्लाईएश क्षेत्र की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: रंगबाड़ी पुलिस चौकी, जेडी रेजिडेंसी रंगबाड़ी, राजपूत कॉलोनी, अजय आहूजा नगर विस्तार, विनोभा भावे नगर, जय अंबे नगर, शिवपुरा, वक्फ बोर्ड कॉलोनी, अधर शिला, हजीरा बस्ती, हनुमान बस्ती, भीतरिया कुंड, आरएसी मुख्यालय (अमर निवास), गोदावरी धाम, श्याम नगर, पोल्ट्री एस्टेट, आरएसी क्वार्टर (सी ब्लॉक), अमर निवास कॉलोनी, वीएंडवी ग्रुप इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक: नगर निगम कॉलोनी छावनी, शमा कॉलोनी 2 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: कैलाशपुरी, गणेशपुरा रोड इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: वृन्दावन अपार्टमेंट, देश की धरती, कार बाजार, ज्ञान शांति अस्पताल, सुभाष नगर 1 व 2, टायर मार्केट विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, बालाजी नगर, रंगबाड़ी मुक्ति धाम, मधु स्मृति गार्डन, शगुन मैरिज गार्डन एरिया, रंगबाड़ी लालबाई मंदिर का चौक, राजू भड़ाना दूध डेयरी की गली, श्री राधे मार्बल, रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, एनईओ लाइफ हॉस्पिटल बालाजी नगर इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक: प्रताप नगर, शास्त्री नगर, इनकम टैक्स कॉलोनी, सीएडी कॉलोनी, संभागीय आयुक्त कार्यालय, दुर्गा बस्ती, पुराना जवाहर नगर, वक्फ नगर, दादाबाड़ी मैन रोड, दादाबाड़ी सेक्टर 1, 2 और 3 , दादाबाड़ी विस्तार योजना, वक्फ नगर, हनुमान बस्ती, गौतम वाटिका, पीएंडटी कॉलोनी, पीएचईडी पंप हाउस, एसटीपी प्लांट साजीदेहड़ा इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *