भोपाल में ठंड और कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी बना रहा। मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। एयरपोर्ट रोड, करोंद, कोलार, बैरागढ़, होशंगाबाद रोड और न्यू मार्केट क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और यातायात प्रभावित हुआ। दफ्तर जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और अधिकतम 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार यह भोपाल में जनवरी का पिछले 100 साल में छठा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। आगे… 24 घंटे राहत नहीं, फिर 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक ठंड और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दो साल में दूसरा मौका, जब पारा 4 डिग्री से नीचे दृश्यता सिर्फ 100 मीटर, 1 उड़ान रद्द, 7 लेट… ट्रेनों में भी 20 घंटे तक की देरी से राजा भोज एयरपोर्ट पर दृश्यता 100 मीटर रह गई। रनवे विजुअल रेंज 350 मीटर होने तक उड़ानें स्थगित रहीं। सुबह 8:55 बजे दोबारा संचालन शुरू हुआ। एक उड़ान रद्द, 1 डायवर्ट, 7 लेट रहीं। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें 1 से 16 घंटे तक देरी से पहुंचीं। श्रीधाम एक्सप्रेस 16 घंटे 5 मिनट लेट रहीं।


