भीलवाड़ा में कपड़ा फैक्ट्री में 2 श्रमिको की मौत:बॉयलर एरिया में दोनों मिले थे बेहोश,साथी श्रमिकों का फैक्ट्री ओर अस्पताल में हंगामा

भीलवाड़ा में एक कपड़ा फैक्ट्री में बॉयलर क्षेत्र में काम कर रहे दो श्रमिकों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। दोनों श्रमिको को अन्य श्रमिकों ने बॉयलर साइड में बेहोश हालत में देखा तो पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना मिलने के बाद पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रमिक अस्पताल के गेट पर इकट्ठा हुए ओर प्रदर्शन शुरु कर दिया। बेहोश हालत में मिले दोनों श्रमिक मामला मंडल थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा स्थित कपड़ा फैक्ट्री का है। यहां कपड़ा फैक्ट्री के बॉयलर साइड में काम कर रहे दो श्रमिक बेहोश हालत में दूसरे श्रमिको को नजर आए,इस पर 108 ऐम्बुलेंस ओर पुलिस को सूचना दी गई । दोनों को अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने इन्हे मृत घोषित कर दिया। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद दूसरे श्रमिकों में हड़कंभ मच गया और उन्होंने फैक्ट्री मे जमकर हंगामा मचाया।दोनों श्रमिकों की मौत के कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है, प्रथम दृष्टया बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण मौत होना माना जा रहा है। मौत के बाद गुस्साए श्रमिकों ने प्रदर्शन शुरू किया पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया है वही एक साथ दो श्रमिकों की मौत से दूसरे फैक्ट्री श्रमिकों में गुस्से का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रमिक भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन शुरू किया है, इनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के चलते बॉयलर की गैस लीक हुई ओर दोनों श्रमिको की जान गई है।फिलहाल फैक्ट्री ओर पर महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद है और प्रदर्शन जारी है। सूचना मिलने पर मांडल थाना पुलिस मौके पर ओर एमजी चौकी स्टाफ अस्पताल में पहुंचा है ओर लोगों से समझाइश की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *