दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल:सरकारी टीचर की स्थिति गंभीर,जिला अस्पताल रैफर,स्कूल से घर जा रहा था

अलवर कठूमर के लक्ष्मणगढ़ रोड पर कांकरोली और टिटपुरी गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार शाम की है। कठूमर थाने की सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया की राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालमपुर लक्ष्मणगढ़ में कार्यरत अध्यापक केसर सिंह(25) पुत्र सोहनलाल सैनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव दयालपुरा लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर नदबई थाना क्षेत्र के चितोकड़ी गांव निवासी हेमंत सिंह(27) पुत्र किशन सिंह बाबरिया लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रहे थे। कांकरोली से आगे दोनों बाइकों के बीच अचानक टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अलवर रेफर किया गया है। हालांकि दोनों के चोट ज्यादा आई है जिनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। (इनपुट:रोहित सिंघल)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *