रांची | मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र रांची द्वारा आयोजित अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सिक्किम से आए 27 सदस्यीय युवाओं की टीम को तीसरे दिन सोमवार को झारखण्ड विधानसभा एवं जगरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया। टीम ने जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार की अगुवाई में सचिव से मुलाकात की। इसके बाद युवाओं को पतरातू डैम एवं अन्य दार्शनिक स्थलों का भी भ्रमण कराया गया।


