ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का समापन, राजस्थान की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

रांची | 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14, 17, 19 ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें राजस्थान की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। राजस्थान को 81 अंक मिले। महाराष्ट्र 40 अंकों के साथ उपविजेता बना। अंडर 14 और अंडर 17 साइकिलिंग में मणिपुर विजेता और राजस्थान उपविजेता रहे। अंडर 19 में महाराष्ट्र विजेता और राजस्थान उपविजेता रहे। अंडर 19 में महाराष्ट्र की आकांक्षा को बालिका वर्ग और राजस्थान के शिवरतन को बालक वर्ग में बेस्ट राइडर का पुरस्कार मिला। अंडर 17 बालक वर्ग एकल साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के पवन उरांव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड को पांच कांस्य पदक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता के विजेताओं को झारखंड हाईकोर्ट की वरीय अधिवक्ता पूजा झा ने पदक प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *