महिला उद्यमी बनाने का काम किया जा रहा है उद्योगिनी संस्था के माध्यम से दूरस्थ अंचल में महिला उद्यमी बनाने का कार्य किया जा रहा है। पद्म जय मां दंतेश्वरी महिला उद्यम समूह के संचालन में दोना पत्तल निर्माण इकाई का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में संयोजक बबीता नागवंशी, अमिला नागवंशी, अनीता सलामे, भागबती नागवंशी, श्याम बाई घावड़े, किरण बाई आंचला, लक्ष्मी बाई, कविता नागवंशी की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर उद्योगिनी संस्था के स्टेट मैनेजर विवेक त्रिपाठी, मंडल जिला प्रबंधक रिंकू, मोहन सिंह, श्रेयशी, दिलेश्वरी साहू, सुमित्रा साहू, बादल रामटेके, जय लाल टंडिया, जिला महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया आदि मौजूद थे। दोना पत्तल निर्माण मशीन स्टाल करने के दौरान मौजूद अतिथि व अन्य। भास्कर न्यूज । अंबागढ़ चौकी ग्राम पंचायत कुंजामटोला के चीपापारा-हर्राटोला में महिला उद्यम को बढ़ावा देने के लिए गांव के पद्म जय मां दंतेश्वरी महिला उद्यम समूह को दोना-पत्तल निर्माण करने वाली मशीन स्टाल किया गया। इसमें महिला समूह की सदस्य विभिन्न प्रकार के दोना व पत्तल का निर्माण कर बाजार में विक्रय कर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगी। गांव की महिला समूह को उद्योगिनी संस्था के माध्यम से मशीन दिया गया है। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने समूह की महिलाओं के साथ मशीन की विधिवत शुरुआत की। यहां महिला बहनों ने चंद मिनटों में ही दोना पत्तल का निर्माण कर विधायक को दिखाया। महिला बहनें एक महीना में लाखों रुपए का व्यापार आसानी से कर सकती है। उद्योगिनी संस्था के जिला प्रबंधक रिंकू मंडल ने बताया कि उनकी संस्था 30 सालों से कार्यरत है जिनका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमी तैयार करना है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आए। यह संस्था जिले में 2021 से कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक ने आर्थिक मजबूती के लिए स्वावलंबन की तरफ बढ़ती महिला दीदियों को प्रोत्साहित किया।


