महासमुंद| ग्राम हाड़ाबंद में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 27 जनवरी को मड़ई मेला का आयोजन रखा गया है। मेला में रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए ओनवा, रवेली छुरा नाचा पार्टी का कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों को शामिल होने की अपील की है।


