महासमुंद| ग्राम कमरौद में ग्रामवासियों के तत्वावधान में श्री रामजी के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 22 जनवरी को जय मां विद्यावासिनी बालिका मानस परिवार (बोडरा) बालोद मिथलेश्वरी सेन का रामायण कार्यक्रम का आयोजन होगा। उक्त जानकारी ग्राम के राजेश कुलदीप और खिलेंद्र साहू ने दी है।


