फ्री मेडिसिन व मानसिक तनाव कम करने के टिप्स दिए गए

भास्कर न्यूज| महासमुंद नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के तहत सीएचसी पिथौरा में सोमवार को मेंटल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 21 मरीजों को फ्री मेडिसिन के साथ साइको सोशल इंटरवेशन किया गया। इस दौरान मरीजों को मानसिक तनाव को कम करने के लिए टिप्स भी दिया गया। इस दौरान कैंप में आये मरीजों और उनके साथ आये परिजनों काउंसलिंग भी किया गया। मरीजों को उचित देखभाल करने उनसे सामान्य व्यवहार होने वाले तनाव को कम करने की सलाह दिया गया। इस मौके पर डॉ. बीबी कोसरिया, बीएमओ पिथौरा, डॉ. चित्रेस डडसेना, जयकांत विश्वकर्मा, बीपीएम, मनोरोग विभाग से रामगोपाल खूंटे, टेकलाल नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *