हरियाणा के युवक की दौसा में मौत:कोहरे के कारण बाइक-टेम्पो की भिड़ंत; मौके पर ही दम तोड़ा, ढाबे पर काम करता था

दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम बुधवार सुबह सदर थाना क्षेत्र में कांदोली गांव के पास हुआ, जहां ट्रक पार्किंग के पास टेम्पो और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कराया है। घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने परिजनों को सूचित कर किया है। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे से हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण टेम्पो-बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाने के हेड कांस्टेबल भूपसिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मिली हरियाणा नंबर की बाइक से मृतक युवक के नुहू मेवात का निवासी होने की जानकारी मिली है। वह रेटा गांव के पास संचालित एक ढाबे पर काम करता था। परिजनों के पहुंचने पर मृतक की पहचान समेत अन्य जानकारी मिल सकेगी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *