पिछले वर्ष ही मैं रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ा हूं। अकाउंट्स व मार्केटिंग देखता हूं। उद्यम संवाद में समान सोच वाले युवा उद्यमियों से मिलना बेहद प्रेरणादायक रहा। यहां यह भी सिखाया गया कि बिजनेस मीटिंग्स में सही शब्दों और प्रस्तुति का कितना महत्व है। मैं हर युवा और हम उम्र से कहना चाहूंगा कि ऐसे अवसर कभी न गंवाएं, क्योंकि ये समय दोबारा नहीं आएगा।


