सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी को 18 दिसंबर को एक युवक सुबह करीब 10 बजे अपने साथ पहले फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गया। जो आज तक वापस नहीं लौटी। युवक ने उनकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है। नाबालिग लड़की के परिवार ने अपने स्तर पर युवक के रिश्तेदारों का पता लगाया और फिर युवक के जीजा से बात की। युवक का जीजा अपने साथ एक गांव में नाबालिग लड़की को लेकर आ गया और फिर कपड़े लाने का नाम लेकर वापस लेकर चला गया। फिलहाल नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर से 17 साल की नाबालिग लापता:घर से जेवर और हजारों रुपए लेकर गायब, परिजनों को किडनैपिंग का शक सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर के पास के एरिया में ही रहने वाला युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। नाबालिग लड़की के घर से जेवरात और नगद रुपए भी गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूरी खबर पढ़ें


