जन सेवा समिति ने राज्य स्तरीय कार्यालय खोला:अमृतसर में जन कल्याण के कार्यों का विस्तार, पदाधिकारियों की नियुक्ति

सरहदी लोक सेवा समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन समारोह अमृतसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे पवित्र हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इसके पश्चात अमृतसर महानगर के कार्यकर्ताओं का एक विशेष सत्र आयोजित हुआ। तत्पश्चात, प्रांत कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शाम 4:00 बजे तक चली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश सिंगल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कौर सोढ़ी, प्रांत संगठन मंत्री सुमित कुमार और प्रदेश मंत्री नीरज ढोला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त भानु प्रकाश, इंद्रपाल गोयल, प्रांत युवा प्रमुख विशेष दीप, राजकुमार शर्मा, महावीर और चंद्रकांत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। नई नियुक्तियों की घोषणा:
कार्यालय के उद्घाटन के शुभ अवसर पर जिलावार नई नियुक्तियों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं: समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि आज की तिथि से सभी पुरानी कार्यकारिणी इकाइयां भंग कर दी गई हैं और जल्द ही सभी नई कार्यकारिणीयों का पुनर्गठन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *