2 किलो 130 ग्राम गांजा पकड़ा, एक गिरफ्तार:बाइक भी जब्त की, सालमगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई

प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 किलो 130 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त किया है मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। थानाधिकारी दीपक कुमार ने बताया 6 जनवरी को वे अपनी टीम के साथ महुखेड़ा पुलिया पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान घंटाली की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान चमना (50) पुत्र भाणिया मीणा, निवासी झाटियापाड़ा, थाना घंटाली, जिला प्रतापगढ़ के रूप में बताई। बाइक की तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *