जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीम वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की विजेता:बहरोड़ पुलिस लाइन में हुए फाइनल में यातायात शाखा को हराया

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम ने यातायात शाखा को पराजित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से शुरू हुआ। पहले दिन, 3 जनवरी को वृत बानसूर और विराटनगर की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें विराटनगर की टीम विजयी रही। इसी दिन दूसरा मैच वृत बहरोड़ और नीमराना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नीमराना की टीम ने जीत दर्ज की। 4 जनवरी को रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली में यातायात शाखा कोटपूतली और वृत कोटपूतली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में यातायात शाखा की टीम विजेता बनी। 5 जनवरी को दो मैच खेले गए। पहला मैच वृत नीमराना और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम के बीच हुआ, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम विजयी रही। दूसरा मैच वृत विराटनगर और यातायात शाखा की टीम के मध्य हुआ, जिसमें यातायात शाखा की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और यातायात शाखा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर एएसपी नाजिम अली खान सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *