अजमेर के जेएलएन अस्पताल में डिजिटल हेल्थ कार्ड यानी ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड की सुविधा मिल रही है। हालांकि इसका कम लोग ही उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के जिए जगह जगह बैनर लगाए हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इस कार्ड से मरीज व परिजन को कई सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे व उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने पत्रकारों को इस सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह एक तरह का आईडी कार्ड है, जो डिजिटल पहचान पत्र भी होगा। इसमें मेडिकल रिकॉर्ड सेव रहेंगे। साथ ही डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज को कतार में नहीं लगना पडे़गा। घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन नंबर ले सकेंगे। प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने बताया- अक्सर लोगों के पुराने मेडिकल रिपोर्ट्स या ट्रीटमेंट से रिलेटेड डॉक्युमेंट्स गुम जाते हैं या घर से निकलते वक्त वो लाना भूल जाते हैं। ऐसे में उनकी पूरी रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल तरीके से सेव रहेगी, जो जरूरत के वक्त उनके काम आएगी। ऐसे बनाएं ABHA Card आभा व आयुष्मान कार्ड में अंतर ABHA Card यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट और आयुष्मान कार्ड एक ही हैं या अलग-अलग? आखिर इन दोनों में क्या अंतर है? ये दोनों एक नहीं हैं। इनके बीच का अंतर जान लीजिए… आयुष्मान कार्ड ABHA Card


