डीपीएस राजनांदगांव की बालिका टीम ने जीता कांस्य पदक

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव चेन्नई में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित 68वीं जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा हुई। इसमें सीबीएसई टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस स्पर्धा में सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता स्कूल टीम सीधे भाग ले रही थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर में सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम थी। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की प्राचार्या निर्मला सिंह ने बताया कि चेन्नई के सेंट जोसेफ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में हुई प्रतियोगिता में कुल 33 टीमों ने भाग लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने पूल मैचेस में छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश की टीम को परास्त किया। केरल से संघर्षपूर्ण मैच में परास्त हुए। उन्होंने दो जीत और एक हार के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर में डीपीएस राजनांदगांव की टीम ने दिल्ली को 50-37 अंकों से, क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 68-48 अंकों से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में महाराष्ट्र से 65-71 अंको से परास्त हुए। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के मैच में सीआईएससीई टीम को 52-50 से हराकर कांस्य पदक विजेता बनी। राजनांदगांव के लिए बड़ी उपलब्धि: प्राचार्य निर्मला प्राचार्य निर्मला सिंह ने बताया कि यह दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के लिए यह गर्व का विषय है कि सिर्फ एक स्कूल की टीम ने विभिन्न राज्यों की टीमों को परास्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की 19 बालिकाओं ने भाग लिया। यह भी एक रिकार्ड है कि किसी भी नेशनल में एक साथ एक स्कूल की इतनी बालिकाओं ने भाग लिया है। इस उपलब्धि को प्राप्त कर टीम वापस आ रही है। टीम का राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *