धौलपुर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का रास्ता टूटा-फूटा और जर्जर:छात्राओं को आवागमन में परेशानी, ABVP ने जिला प्रशासन के सामने रखी समस्या

धौलपुर में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज तक जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में है, जिससे छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने इस गंभीर समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता सैपऊ रोड से छोटे रेलवे ट्रैक को पार करते हुए जाता था। हालांकि, रेलवे ट्रैक के विस्तार के बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। अब कॉलेज जाने के लिए प्रेरणा नगर से होकर गुजरने वाला केवल एक ही रास्ता बचा है। यह एकमात्र मार्ग पूरी तरह से टूटा-फूटा और जर्जर अवस्था में है, जिसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। खराब मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। परिषद की कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र मार्ग निर्माण के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सात दिनों के भीतर त्वरित कार्रवाई करेगा। इस दौरान करुणा शर्मा जिला कार्यालय मंत्री, निधि, सोनम, मुस्कान सोलंकी, काजल गुर्जर और साक्षी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *