वंदेभारत स्लीपर कोच ट्रेन की इन दिनों कोटा मंडल में ट्राॅयल चल रही है। यह ट्रेन वंदेभारत चेयरकार व मेट्रो से अलग है। स्लीपर कोच वंदेभारत के प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसे कोटा मंडल के रेलवे ट्रैक पर 180 किमी प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चलाकर देखा जा चुका है। जबकि संचालन में इसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति किमी रहेगी। कोटा से नागदा व कोटा से मथुरा सेक्शन में की जा रही ट्राॅयल का वीडियो तकनीक और गति के तालमेल का राेमांच जगाता है। वीडियाे में पलक झपकते ही यह ट्रेन किसी स्टेशन को पार करते दिख रही है। जिसने भी वीडियाे देखा, इसकी स्पीड देख अचंभित रह गया। कोटा मंडल में अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन लखनऊ की टीम परिचालन विभाग के सहयोग से ट्रायल 31 जनवरी तक करेगी। ट्राॅयल में कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन ब्रेकिंग सिस्टम, सूखे व गीले घुमाव वाले ट्रैक पर गति के डेटा लिए जा रहे हैं। ट्रेन को यात्री के भार के बराबर वजन रखकर भी चलाया जा चुका है। इससे पहले दो जनवरी को कोटा से लबान के बीच वंदेभारत स्लीपर कोच की ट्राॅयल 180 की स्पीड से की जा चुकी है। कवच प्रणाली से सुरक्षित ट्रेन


