सर्दी छूमंतर:5 साल में इस जनवरी सबसे कम ठंड, रात का पारा 5 से नीचे नहीं गया, लेकिन 2 मावठ से गलन, ठिठुरन बढ़ी

दस दिन में एक के बाद एक दो मावठ के बाद बढ़ी कड़ाके की ठंड से राजधानी थोड़ी राहत मिली है। एकाएक दिन और रात का पारा 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया और सर्द हवा भी थम गई। अगले 24 घंटे भी सर्दी से राहत के आसार हैं। इसके बाद फिर नया सिस्टम मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान लुढ़कने से फिर सर्दी तेवर दिखाएगी। इसके बाद 30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगर हम जनवरी माह में अब तक पड़ी सर्दी की बात करें तो रात का पारा 4.8 डिग्री से नीचे नहीं गया है, जो पिछले पांच साल का सबसे ज्यादा है। इससे कम 2022 में 4.6 डिग्री रहा था। 2020 में सबसे कम 3.4 डिग्री था, लेकिन सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इसका कारण पिछले 10 दिन में आई दो मावठ है। इससे गलन रही, जिससे तेज ठंड का अहसास रहा। दो मावठ ने दिखाए तेवर… जनवरी में दो बार मावठ ने तेवर दिखाए हैं, लेकिन रात का तापमान बीते सालों के मुकाबले ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। 2020 से 2024 तक हर बार जनवरी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ, लेकिन इस बार 6 डिग्री से नीचे नहीं आया। आगे भी मावठ होने के आसार हँ, लेकिन रात का पारा 5 डिग्री से नीचे जाने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ से थमी ठंडी हवा… मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाली उत्तरी हवा का प्रभाव कम हो गया है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके प्रभाव से फिर से मौसम बदलेगा। 22 से राजधानी सहित कई जिलों में हल्की मावठ के आसार हैं। जयपुरी में पहली मावठ 11 जनवरी को बरसी थी। तब दिन और रात का तापमान करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था और ठिठुरन के साथ गलन भरी ठंड ने जनजीवन प्रभावित हुआ था। इसके बाद मौसम खुला ही था कि 15 जनवरी को फिर मावठ बरस गई। अब बीते दो-तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी के साथ सर्दी से राहत है। 17 की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था, जो बीती रात 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *