डिमांड ने बढ़ाई समस्या:प्रयागराज महाकुंभ… ट्रेनें फुल, अब बस- टैक्सी के भरोसे आना-जाना, बड़ी गाड़ी का किराया 30 हजार तक पहुंचा

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण आगामी 20 फरवरी तक ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब बस, टैक्सी के अलावा प्राइवेट वाहन से ही लोग आवागमन कर सकेंगे। भोपाल में प्रमुख ट्रैवल्स पर 29 जनवरी के मौनी अमावस्या और अन्य स्नान पर्वों के लिए 400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की ​बुकिंग हो चुकी हैं। बड़ी गाड़ी का किराया 30 हजार और छोटी गाड़ी का 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। 6 नंबर बस स्टॉप स्थित कंफर्ट जर्नी के शरद मिश्रा के अनुसार 150 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। हालत यह है कि कई ट्रैवल संचालकों ने तो महाकुंभ के लिए गाड़ियों की बुकिंग ही बंद कर दी है। प्रति व्यक्ति 3500 से 4000 रुपए तक की बु​किंग बस संचालक दो रात और एक दिन का पैकेज 3500-4000 रुपए प्रति श्रद्धालु में बुक कर रहे हैं। रात में बस से प्रयागराज ले जाकर सुबह नाश्ता और दिनभर स्नान व पूजा के बाद रात को वापसी कराई जा रही है। कुछ ट्रैवल्स एसी स्लीपर बसें 2800-3200 रुपए प्रति यात्री किराए पर चला रहे हैं। 25 ट्रेनें फुल : महाकुंभ के लिए रेलवे ने 25 रिजर्व और 25 अनरिजर्व ट्रेनों का संचालन किया है। कुंभ मेला स्पेशल 01661 हर सोमवार और गुरुवार तथा 01662 वापसी ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को 21 फरवरी तक चलेगी, लेकिन ये भी फुल हो चुकी हैं। 43 जोड़ी अन्य ट्रेनें पश्चिम-मध्य रेलवे क्षेत्र से गुजरेंगी, जिनमें अधिकांश बुक हो चुकी हैं। फ्लाइट का किराया छह गुना : राजा भोज एयरपोर्ट से रायपुर होते हुए प्रयागराज जाने की फ्लाइट भी 28 जनवरी तक फुल है। 20 हजार रुपए से अधिक किराए वाली इन फ्लाइट्स का सामान्य किराया 3-4 हजार रुपए था। एक जगह से 150 बुक: 6 नंबर बस स्टॉप स्थित कंफर्ट जर्नी के डायरेक्टर शरद मिश्रा का कहना है कि उनके मार्फत ही 150 से ज्यादा गाड़ियां श्रद्धालु बुक कर चुके हैं। एक अन्य ट्रैवल कंपनी के डायरेक्टर अनिल मिश्रा का कहना है कि उनके यहां से तो छोटी गाड़ियां तक बुक कर ली गई हैं। न्यू मार्केट के एक ट्रेवल्स संचालक सुशील पॉली, संदेश अग्रवाल आदि के यहां भी महाकुंभ के लिए भारी डिमांड के चलते पर्याप्त संख्या में गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जो गाड़ियां उनके मार्फत चल रही हैं, वे बुक कर ली गई हैं। छिवकी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन ने इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस को चुनार तक चलाने और इसके फेरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 27 फरवरी तक प्रतिदिन चुनार तक जाएगी। पांच ट्रेनें खिरकिया स्टेशन पर आज से रुकेंगी पांच ट्रेनें खिरकिया स्टेशन पर आज से रुकेंगी पश्चिम-मध्य रेल के भोपाल मंडल के हरदा के नजदीक स्थित खिरकिया स्टेशन पर पांच ट्रेनों को प्रायोगिक हाल्ट देने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल यह हाल्ट 21 जनवरी से 19 जुलाई तक किए गए हैं। जो ट्रेनें यहां रुकेंगी, उनमें पुणे-दानापुर, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से कहा गया है कि वे इन हाल्ट का अधिकतम उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *