बाबू ने महिला को जूतों से पीटा, थप्पड़ मारे:भिंड में तहसील ऑफिस में की मारपीट; वीडियो आया सामने, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

भिंड जिले की गोहद तहसील में बाबू ने महिला को जूतों से पीटा। चेहरे पर थप्पड़ बरसाए। महिला किसी काम से तहसील ऑफिस पहुंची थी। यहां वह अपने काम के बारे में पूछ रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बाबू ने अपना जूता निकाला और उसे पीटने लगा। घटना सोमवार दोपहर की है। एसडीएम पराग जैन ने कहा कि पिटाई का VIDEO मिला है। बाबू पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर कार्यालय भेजा था। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश पर आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है। चार तस्वीरों में देखिए महिला की पिटाई… बाबू ने काम के बदले ली थी रिश्वत
फरियादी महिला दीपा पत्नी राम अवतार जाटव (55) निवासी लोधे की पाली गांव से किसी सरकारी काम को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची थी। उसका आरोप है कि तहसील में पदस्थ बाबू नवल किशोर गौड़ ने उससे काम के बदले पैसे लिए थे, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं कर रहा था। इसका विरोध किया। तो बाबू ने पिटाई शुरू कर दी। महिला चीखती-चिल्लाती रही
विवाद बढ़ते ही नवल किशोर गौड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी बाबू ने बेरहमी से उसकी पिटाई जारी रखी। घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया
डॉक्टरों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबू को एंडोरी तहसील में किया अटैच
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश पर गोहद एसडीएम पराग जैन ने क्लर्क नवल किशोर गोड़ को महिला के साथ मारपीट किए जाने के मामले में निलंबित कर दिया है। वे निलंबन के दौरान एंडोरी तहसील में पदस्थ रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *