उदयपुर में घर के बाहर खड़े वाहनों को तोड़ा:बदमाशों ने जमकर की तोड़फोड़,शीशे फोड़े; सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

उदयपुर शहर में बदमाशों ने वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। घरों के बाहर खड़े करीब 25 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। लोग आज सुबह घर से बाहर आए तो वाहनों को टूटा देखकर हैरान रह गए। घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के पीछे स्थित आवासीय कॉलोनी में मंगलवार रात की है। सूरजपोल थाना पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में कुछ युवक वाहन तोड़ते नजर आए है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से कॉलोनी में भय का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई वाहन मालिक गरीब है, उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *