मऊगंज में 6 आदतन अपराधी जिलाबदर:एक को सालभर थाने में देनी होगी हाजिरी; एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर की कार्रवाई

मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 6 आदतन अपराधियों को एक साल के लिए जिला बदर किय है। वहीं एक अन्य अपराधी को एक साल तक हर 15 दिन में थाना मऊगंज में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है। राज्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत की गई है। एसपी दिलीप कुमार सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर ने एसपी की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश जारी किए हैं। एक आरोपी को नियमित हाजिरी के आदेश जिस आरोपी को सालभर तक हर 15 दिन में थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं, उसका नाम विपिन है। उसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने, अवैध हथियार रखने और अवैध शराब बिक्री जैसे कुल 9 मामले दर्ज हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद उसकी गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही थी, जिससे क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल था। इन 6 अपराधियों को किया जिलाबदर लोक शांति और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिन 6 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं— कई आपराधिक मामले दर्ज प्रशासन के अनुसार इन सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आम जनता की सुरक्षा और जिले में शांति बनाए रखने के लिए यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *